Interview देने से पहले रखें इन बातों का ध्यान

 
हर कोई चाहता है कि उसे एक अच्छी और stable job  मिले, लेकिन कई बार पूरी मेहनत, पढ़ाई और तैयारी करने के बाद भी मनचाहा रिजल्ट नहीं मिलता. अगर आप किसी नौकरी के लिए इंटरव्यू देने जा रहे हैं, तो ये 2 आसान वास्तु टिप्स आपके लिए शुभ साबित हो सकते हैं. वास्तु शास्त्र में उत्तर-पूर्व दिशा को बेहद शुभ माना गया है.
ये  दिशा ज्ञान, बुद्धि और आध्यात्मिक ऊर्जा का प्रतीक होती है. इंटरव्यू पर जाने वाले दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और उत्तर-पूर्व दिशा की ओर मुंह करके घी या सरसों के तेल का दीपक जलाएं. इंटरव्यू पर निकलते समय अपनी जेब में तुलसी के पांच सूखे पत्ते या एक छोटी पोटली में काले तिल रखें.