जानें कब है करवा चौथ 2025 |
Oct 5, 2025, 14:37 IST
करवाचौथ व्रत 2025 : जानिए तिथि और समय
पंचांग के अनुसार करवाचौथ व्रत 2025 इस वर्ष 10 अक्टूबर, शुक्रवार को मनाया जाएगा। कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि की शुरुआत 9 अक्टूबर की रात 10:54 बजे से होगी और इसका समापन 10 अक्टूबर की शाम 7:38 बजे होगा।
इसी तिथि पर सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि के लिए निर्जला उपवास रखेंगी। चांद के दर्शन और पूजा-अर्चना के बाद यह व्रत संपन्न होगा।
