जानिए कब है शरद पूर्णिमा 2025

 

शरद पूर्णिमा 2025 तिथि

पंचांग के अनुसार वर्ष 2025 में शरद पूर्णिमा का पर्व 6 अक्टूबर को मनाया जाएगा। इस दिन पूर्णिमा तिथि की शुरुआत 5 अक्टूबर की रात को होगी और इसका समापन 7 अक्टूबर की सुबह 9:18 बजे पर होगा। ऐसे में पूर्णिमा व्रत और पूजन की परंपरा 6 अक्टूबर को ही संपन्न की जाएगी।

शास्त्रों में शरद पूर्णिमा की रात को विशेष महत्व प्राप्त है। मान्यता है कि इस दिन चंद्रमा अपनी सोलह कलाओं से युक्त होकर अमृत बरसाता है। यही कारण है कि लोग इस रात खीर बनाकर चांदनी में रखते हैं और अगले दिन प्रसाद के रूप में ग्रहण करते हैं।