महाशिवरात्रि 2026 तिथि, शुभ पूजा समय और महत्वपूर्ण अनुष्ठान 15 फरवरी

 
हिंदू धर्म में फाल्गुन मास के कृष्णपक्ष की चतुर्दशी तिथि पर की जाने वाली महाशिवरात्रि की पूजा का काफी ज्यादा महत्व है। महाशिवरात्रि का भक्त सालभर इंतजार करते हैं और फिर इस दिन भक्त उपवास रखकर भगवान शिव और माता पार्वती की विधि- विधान पूजा करते हैं।
साल 2026 में महाशिवरात्रि कब है, इसकी सही तारीख क्या है, ये आप यहां से जान सकते हैं। यहां महाशिवरात्रि की सही डेट के साथ पूजा का मुहूर्त भी बताया गया है। महाशिवरात्रि की चार पहर की पूजा का समय और साथ ही पूजा की विधि की भी यहां चर्चा है।