मोनालिसा कंट्रोवर्सी करियर शुरू होने से पहले खत्म

 
प्रयागराज महाकुंभ में रुद्राक्ष की माला बेचते हुए चर्चाओं में आई मोनालिसा से शादी करने वाले बागपत के पलड़ी निवासी फरमान से परिवार वालों ने नाता तोड़ लिया है। फरमान से परिवार का कोई भी सदस्य बात नहीं कर रहा है। पिता जाफर अली ने साफ कहा कि हमारा उससे कोई नाता नहीं है।
मोनालिसा से फरमान खान की मुलाकात छह महीने पहले मुंबई में अपने स्टूडियो में हुई थी। इसके बाद कई बार द डायरी ऑफ मणिपुर के सेट पर मिले। दोनों में प्रेम-प्रसंग हुआ और केरल के मंदिर में शादी करने के बाद 11 मार्च को रजिस्टर्ड कराई। उनकी शादी विवादित हो गई, पहले मोनालिसा के परिवार वालों तो इसके बाद फिल्म के डायरेक्टर ने आरोप लगाए।इनके बीच विवाद इतना बढ़ा कि मोनालिसा ने फिल्म के डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर भी आरोप लगा दिए।