Ranveer को लेकर मुकेश खन्ना के कड़वे बोल
Aug 13, 2025, 15:32 IST
शक्तिमान विवाद में नया मोड़! मुकेश खन्ना ने फिर रणवीर सिंह पर साधा निशाना, कहा- 'मेरे से पूछने का क्या मतलब?' आखिर क्या है पूरा माजरा? चलिए जानते हैं! मुकेश खन्ना, जो खुद शक्तिमान हैं, ने रणवीर सिंह को इस रोल के लिए फिट नहीं माना। उन्होंने कहा, 'रणवीर 3 घंटे मेरे ऑफिस में बैठकर मुझे मनाने की कोशिश की,
लेकिन मैं शक्तिमान का किरदार बदलने नहीं दूंगा।मुकेश ने साफ कहा, 'शक्तिमान की आत्मा को बरकरार रखना जरूरी है। अगर वो डिस्को में नाच रहा है और मैं मना करूं, तो मेरे से पूछने का क्या फायदा?' वो चाहते हैं कि कास्टिंग में उनकी राय शामिल हो, वरना वो कोर्ट तक जाएंगे!रणवीर सिंह ने शक्तिमान रोल के लिए जबरदस्त उत्साह दिखाया, लेकिन मुकेश खन्ना अड़े हैं कि 'राम के रोल में रावण नहीं चलेगा।' ये जंग अब और गर्म हो रही है! क्या रणवीर बन पाएंगे शक्तिमान? या मुकेश खन्ना की बात मानेगी इंडस्ट्री?
