नवरात्रि 2026: ये गलतियाँ न करें, वरना पछताना पड़ेगा

 
चैत्र नवरात्र के पावन दिनों में श्रद्धालु व्रत रखते हैं और घर-घर में कलश स्थापना (घटस्थापना) कर मां दुर्गा का विधिवत आह्वान करते हैं. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इन नौ दिनों में सच्ची श्रद्धा और नियमपूर्वक पूजा करने से मां दुर्गा की विशेष कृपा प्राप्त होती है और जीवन में सुख-समृद्धि का आगमन होता है
. हालांकि कई बार अनजाने में की गई छोटी-छोटी गलतियां व्रत और पूजा के पूर्ण फल को कम कर सकती हैं. इसलिए शास्त्रों में नवरात्रि के दौरान कुछ खास नियमों का पालन करने की सलाह दी गई है. ऐसे में यदि आप भी इस बार नवरात्र व्रत रखने की तैयारी कर रहे हैं, तो इन 7 महत्वपूर्ण बातों का विशेष ध्यान जरूर रखें, ताकि मां दुर्गा की कृपा आप पर बनी रहे