यूपी 2027 चुनाव से पहले आजमगढ़ में ओम प्रकाश राजभर का बड़ा पावर शो

 
उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार में मंत्री ओम प्रकाश राजभर पूर्वांचल में अपनी राजनीतिक ताकत दिखाने की तैयारी में हैं. एनडीए गठबंधन का हिस्सा सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी 22 फरवरी 2026 को आजमगढ़ की अतरौलिया विधानसभा में अहिरौला स्थित जनता इंटर कॉलेज में ‘सामाजिक समरसता महारैली’ का आयोजन करने जा रही है.
पार्टी का दावा है कि इस रैली में एक लाख से अधिक लोगों की मौजूदगी रहेगी. साथ ही दस हजार से ज्यादा प्रबुद्ध ब्राह्मणों के शामिल होने की बात कही जा रही है. सुभासपा इस रैली के जरिए राजभर, ब्राह्मण, क्षत्रिय, चौहान, नाई, निषाद समेत समाज के सभी वर्गों को एक मंच पर लाकर प्रदेश भर में राजनीतिक संदेश देने की कोशिश में है