अपराजिता का पौधा किस दिन लगाना होता है शुभ

 
अपराजिता के फूल का हिंदू धर्म में बहुत खास महत्व होता है। ये  खूबसूरत दिखने के साथ-साथ बेहद पवित्र भी होता है, जिसे शास्त्रों में देवी दुर्गा का अवतार माना गया है।  लेकिन वास्तुशास्त्र में अपराजिता का पौधा लगाने के कुछ विशेष नियम और दिशा बताई गई है। अगर इनका ध्यान रखते हुए आप इस पवित्र पौधे को अपने घर में लगाते हैं,
तो इससे त्रिदेव और देवियों की कृपा प्राप्त होती है। साथ ही, घर में सुख-समृद्धि आती है। मान्यता है कि अपराजिता के पौधे को घर में गुरुवार या शुक्रवार के दिन लगाना सबसे शुभ होता है। बता दें कि विष्णुजी को अपराजिता के फूल बेहद प्रिय है और हिंदू धर्म में गुरुवार का दिन भगवान विष्णु को समर्पित माना गया है। ऐसे में इस दिन अपराजिता का पौधा घर में लगाना अच्छा होता है।