आईसीसी की चेतावनी के बाद पाकिस्तान ने टी20 विश्व कप टीम की घोषणा की,
Jan 30, 2026, 16:19 IST
T20 World Cup 2026: टी-20 वर्ल्ड कप के लिए पाकिस्तान टीम का ऐलान कर दिया गया है, टीम में बाबर आजम को जगह मिली है. वहीं, मोहम्मद रिजवान और हारिश रऊफ को टीम में शामिल नहीं किया गया है. यह घोषणा एक मीडिया कॉन्फ्रेंस के दौरान की गई,
जिसमें PCB के हाई परफॉर्मेंस डायरेक्टर और मेन्स नेशनल सिलेक्शन कमेटी के सदस्य आकिब जावेद, पाकिस्तान व्हाइट-बॉल टीम के हेड कोच माइक हेसन और T20I कप्तान सलमान अली आगा मौजूद थे. बता दें कि बांग्लादेश के टी-20 वर्ल्ड कप में शामिल न किए जाने पर पाकिस्तान की ओर से कई तरह के बयान आए थे जिसमें उन्होंने आईसीसी पर दोहरे मापदंड अपनाने का आरोप लगाया था जिसके बाद आईसीसी ने पाकिस्तान पर एक्शन लेने की तैयारी कर ली थी, आईसीसी के सख्त होने के बाद पाकिस्तान ने तुरंत ही अपनी टीम का ऐलान कर दिया.
