Aishwarya पर पाकिस्तानी मौलवी अब्दुल कावी की भद्दी टिप्पणी Social Media पर तूफान
Dec 1, 2025, 11:27 IST
बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय को लेकर पाकिस्तान के एक मौलाना ने बेहद विवादित टिप्पणी की है। इसको लेकर काफी विवाद भी हो सकता है। मौलाना का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह कह रहा है कि अगर ऐश्वर्या अभिषेक से अलग होती हैं तो अभिनेत्री उनके पास शादी का प्रस्तवाव भेजेंगी।
पाकिस्तान के मौलाना मुफ्ती अब्दुल कावी ने एक पॉडकास्ट में ऐश्वर्या और अभिषेक के रिश्ते का जिक्र करते हुए कहा, "सुना है कि मियां-बीवी के बीच अलहदगी (अलगाव) की सूरत बन रही है। अगर उनकी अलहदगी होती है, अल्लाह करे न हो, मैं तो घर आबाद करने वाला हूं, अगर हो जाती है, तो इंशाअल्लाह उनकी तरफ से भी मुफ्ती साहब के लिए पैगाम-ए-निकाह आ जाएगा।"
