महाराष्ट्र में 'मीट बैन' पर सियासी बवाल
Aug 16, 2025, 16:07 IST
महाराष्ट्र में 'मीट बैन' पर सियासी तूफान! AIMIM और NCP नेताओं की मटन-चिकन पार्टी ने मचाया बवाल! 15 से 20 अगस्त तक मीट की दुकानें बंद करने के आदेश के खिलाफ AIMIM नेता इम्तियाज जलील ने अपने घर पर बिरयानी पार्टी दी। NCP (शरद पवार) ने भी अलग-अलग जगहों पर चिकन-मटन पार्टी कर विरोध जताया जलील ने कहा, 'सरकार हमें न बताए कि क्या खाना है!'
उन्होंने CM फडणवीस पर निशाना साधा, पूछा—'बाजार में मांस नहीं, तो क्या हवा खाएं?CM फडणवीस ने पलटवार किया, 'ये 1988 से चला आ रहा नियम है, नया नहीं।' उन्होंने विरोध को सियासी ड्रामा करार दिया! सोशल मीडिया पर बहस छिड़ी! कुछ बोले, 'खाने की आजादी हो,' तो कुछ ने कहा, 'त्योहारों का सम्मान करें!' आप किसके साथ हैं? कमेंट करें और ऐसे ही हॉट अपडेट्स के लिए सब्सक्राइब करें!
