10 साल बाद टूटा रितेश का सब्र

 
रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा न केवल पर्दे पर एक शानदार जोड़ी हैं, बल्कि असल जिंदगी में भी वे एक खूबसूरत कपल और माता-पिता के रूप में पहचाने जाते हैं। अक्सर सोशल मीडिया पर उनके बेटों रियान और राहिल के संस्कारों की चर्चा होती है, खासकर तब जब वे पैपराजी का हाथ जोड़कर अभिवादन करते हैं।
अब यह परिवार एक और बड़ी वजह से सुर्खियों में है। रितेश और जेनेलिया दोनों एक साथ फिर बड़े पर्दे पर लौट रहे हैं। इस बार रितेश सिर्फ अभिनय नहीं बल्कि निर्देशन की कमान भी संभाल रहे हैं। उनके ही नक्शेकदम पर चलते हुए उनके बेटे राहिल ने भी अभिनय की दुनिया में कदम रख दिया है। राहिल, अपने पिता की फिल्म'राजा शिवाजी'के जरिए बड़े पर्दे पर अपनी शुरुआत करने जा रहे हैं, जिसकी पहली झलक हाल ही में जारी किए गए ट्रेलर में देखने को मिली है।