शत्रुघ्न सिन्हा की अनकही सच्चाई "खामोश" से परे जीवन
Jan 20, 2026, 15:05 IST
पिछले चुनावी मौसम में पटना के दोनों छोरे एक-दूसरे के खिलाफ चुनाव लड़ गये थे। अपने से वरिष्ठ कलाकार शुत्रुघन सिन्हा से यह गुस्ताखी शेखर सुमन ने कांग्रेस के टिकट पर की थी, कांग्रेस ने शेखर सुमन को पटना साहिब से चुनाव लड़वाया था जहां से शुत्रुघन सिन्हा भाजपा से खड़े थे। फिल्मों में आने से पहले शेखर-शत्रुघन सिन्हा के आपसी संबंध थे, दोनों के पारिवारिक रिश्ते थे क्योंकि दोनों पटना के एक ही मोहल्ले के रहने वाले हैं। लेकिन चुनावी जंग ने दोनों को रिश्तों में खटास पैदा कर दी।
इस चुनावी जंग में शत्रुघन सिन्हा ने शेखर सुमन को बुरी तरह से मात दी उसके बाद शेखर सुमन ने शत्रुघन सिन्हा माफी मांगी और कहा कि बड़े भईया गलती हो गयी, माफ कर दीजिये। अपने छोटे भाई का इस तरह से माफी मांगना शत्रुघन सिन्हा को काफी भावुक कर गया और उन्होंने शेखर को गले लगाकर कहा कि खामोश। शेखर ने सॉरी बोलने के लिए सिन्हा को अपने घर बुलाया था। मौका था शेखर सुमन की मां के जन्मदिन का, जिन्होंने अपने जीवन के 88 साल पूरे किये है। इस मौके पर सिन्हा ने कहा कि आज शेखर के पास जो है वो मेरे पास नहीं है क्योंकि शेखर के पास मां है।
