शिवपाल यादव ने यूपी विधानसभा में सरकार पर निशाना साधा क्या बजट आपके घर से आया है

 
उत्तर प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के नौंवे दिन गुरुवार को सदन में पक्ष और विपक्ष के बीच जमकर नोक-झोंक देखने को मिली. इस दौरान दोनों ओर से जमकर बयानों के तीर भी चले. समाजवादी पार्टी के विधायक शिवपाल सिंह यादव ने किसानों और सिंचाई के मुद्दे को लेकर सरकार को घेरा और डीएपी की कमी का मुद्दा उठाया
यूपी विधानसभा में अपनी बात रखते हुए जब यूपी सरकार के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने डीएपी की कमी को लेकर पूछे सवाल को लेकर सपा सरकार को घेरा. कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही को घेरा. कृषि मंत्री ने सपा सरकार से तुलना करते हुए कहा कि हमारी सरकार ने सपा शासन से 30 लाख टन ज्यादा डीएपी बांटी है. जिसने गड़बड़ी की उस पर कार्वराई की गई. एक कंपनी पर एफआईआर भी की गई