कलश पर रखे नारियल को खाना चाहिए या नहीं
Oct 2, 2025, 14:07 IST
हिंदू धर्म में नारियल को अत्यंत पवित्र माना गया है। शास्त्रों में इसे ‘श्रीफल’कहा गया है, न कि ‘दोष फल’। धार्मिक अनुष्ठानों और पूजा-पाठ में नारियल का विशेष स्थान है।
मान्यता है कि जब नारियल को कलश पर स्थापित किया जाता है तो उसमें मां लक्ष्मी का वासहोता है, जिससे घर-परिवार में सुख-समृद्धि आती है।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार नारियल के अग्र भाग में बृहस्पति देवका निवास माना गया है। बृहस्पति ज्ञान, धर्म और आस्था के कारक हैं, इसलिए नारियल का प्रयोग पूजा-अर्चना में विशेष फलदायी और शुभ माना जाता है।
