फाल्गुन माह का महत्व फाल्गुन माह का महत्व, होली और महाशिवरात्रि का रहस्य

 
हिंदू पंचांग के अनुसार फाल्गुन मास वर्ष का अंतिम महीना होता है, जो आध्यात्मिक साधना, भक्ति और उत्सवों का माह माना जाता है। यह मास विशेष रूप से भगवान शिव, श्री विष्णु के सभी अवतारों और चंद्रदेव की पूजा के लिए श्रेष्ठ बताया गया है। इस दौरान महाशिवरात्रि, होली और फाल्गुनी पूर्णिमा जैसे प्रमुख पर्व आते हैं, जिनका धार्मिक और आध्यात्मिक दृष्टि से विशेष महत्व है।
शास्त्रों में इस मास को मोक्षदायी और पुण्यदायक माना गया है, जिससे व्यक्ति को सुख-समृद्धि और आध्यात्मिक उत्थान की प्राप्ति होती है। पंचांग के अनुसार, 13 फरवरी से फाल्गुन माह का आरंभ हो जाएगा और इसका समापन 14 मार्च को धुलंडी के दिन होगा।