सूर्य ग्रहण 12 अगस्त 2026 क्या यह भारत में दिखाई देगा सावन अमावस्या पूर्ण सूर्य ग्रहण

 

Second Surya Grahan 2026:साल 2026 का पहला सूर्य ग्रहण खत्म हो चुका है. अब दूसरा सूर्य ग्रहण 12 अगस्त 2026 को सावन अमावस्या पर लगेगा. इस दिन हरियाली अमावस्या रहेगी. शिव साधना के लिए ये दिन बहुत लाभकारी माना जाता है.

ये पूर्ण सूर्य ग्रहण होगा, वैज्ञानिकों और खगोल प्रेमियों के लिए ऐसे ग्रहण हमेशा विशेष अध्ययन का अवसर प्रदान करते हैं. दूसरे सूर्य ग्रहण का समय, सूतक काल, क्या ये भारत में दिखेगा या नहीं, कहां कहां नजर आएगा सभी जानकारी यहां देखें

पूर्ण सूर्य ग्रहण में चंद्रमा, पृथ्वी और सूर्य के ठीक बीच में आ जाता है और सूर्य को पूरी तरह से ढक लेता है, जिससे पृथ्वी के एक छोटे से हिस्से में कुछ देर के लिए दिन में रात जैसा अंधेरा छा जाता है