सोनाक्षी लाल रंग साड़ी पहने हुए और मांग में सिंदूर लगाए हुए नजर आईं
Jun 25, 2024, 12:19 IST
सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी की खबरें कई दिनों से मीडिया की सुर्खियों में छाई हुई थी. फाइनली इस जोड़ी ने बीते दिन बहुत ही सिंपल तरीके से रजिस्टर्ड मैरिज की थी और शाम को कपल ने इसके बाद मुंबई में शिल्पा शेट्टी के रेस्टोरेंट में ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी होस्ट की जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं.दोनों के वेडिंग रिसेप्शन में सलमान खान, रेखा, तबू, काजोल से लेकर बॉलीवुड के तमाम दिग्गजों ने शिरकत की और न्यूली वेड कपल को बधाई दी.
वहीं अपनी रिसेप्शन पार्टी में सोनाक्षी लाल रंग साड़ी पहने हुए और मांग में सिंदूर लगाए हुए नजर आईं. वहीं एक्ट्रेस के दूल्हे मियां जहीर इस दौरान व्हाइट आउटफिट में खूब जंच रहे थे. और कपल ने अपने वेडिंग रिसेप्शन में जमकर डांस भी किया और अपनी शादी का जश्न मनाया
