सोनाली बेंद्रे ज़मीन विवाद ज़मीन कब्ज़ा या साजिश
Apr 4, 2026, 12:23 IST
बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे और उनके फिल्ममेकर पति गोल्डी बहल कानूनी विवाद में फंस गए हैं। पुणे के एक किसान ने सेलिब्रिटी कपल पर जमीन हड़पने का आरोप लगाया है। इस बाबत एक सिविल मुकदमा भी दायर किया गया है। पीड़ित किसान ने दावा किया है
कि सोनाली और गोल्डी ने ना सिर्फ उनकी जमीन पर कब्जा किया, बल्कि 'माफिया-स्टाइल' में धमकी भी दी। हालांकि, इस बीच एक्ट्रेस और उनके वकील ने इन आरोपों को बेबुनियाद और झूठा बताया है। सोनाली बेंद्रे का कहना है कि यह केस उनसे पैसे ऐंठने की एक झूठी कोशिश है।
