ऐप 1xBet से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई शुरू कर दी
Sep 16, 2025, 18:02 IST
अवैध बेटिंग ऐप 1xBet से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है. इस मामले में कई नामचीन हस्तियों को पूछताछ के लिए तलब किया गया है.
ईडी ने पूर्व भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह को 23 सितंबर को दिल्ली मुख्यालय में पेश होने के लिए समन भेजा है. वहीं, अभिनेता सोनू सूद को 24 सितंबर को पूछताछ के लिए बुलाया गया है. क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा को भी 22 सितंबर को समन जारी किया गया है.
