द केरल स्टोरी 2 मोशन पोस्टर 'द केरल स्टोरी 2 गोज़ बियॉन्ड' का टीज़र 30 जनवरी को रिलीज़ होगा

 
साल 2023 में रिलीज हुई फिल्म 'द केरल स्टोरी' ब्लॉकबस्टर रही थी। अब प्रोड्यूसर इसका सीक्वल लेकर आ रहे हैं, जिसका आज मोशन पोस्टर जारी किया गया है। फिल्म की इस झलक को देखकर ऐसा लग रहा है कि पर्दे पर एक और खौफनाक कहानी दर्शकों के दिलों को दहलाने के लिए तैयार है।
विपुल अमृतलाल शाह साल 2023 में फिल्म 'द केरल स्टोरी' लेकर आए थे। अब वे इसका सीक्वल 'द केरल स्टोरी 2: गोज बियॉन्ड' लेकर आ रहे हैं। फिल्म का मोशन पोस्टर आज बुधवार को रिलीज किया गया है। सीक्वल में एक और खौफनाक कहानी दर्शक देख पाएंगे। यह फिल्म इसी साल फरवरी में रिलीज होगी।