टॉक्सिक टीजर आउट, यश के खतरनाक ‘राया’ अवतार ने फैंस को चौंकाया, ‘टॉक्सिक’ टीजर ने मचाया तहलका
Feb 20, 2026, 21:08 IST
यश की सबसे मच अवेटेड फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स’ का टीजर रिलीज हो गया है. मेकर्स और यश ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फिल्म का सभी भाषाओं के टीजर शेयर किए हैं. यश ने टीजर शेयर करते हुए बताया कि वह गीतू मोहनदास की रिवेंज ड्रामा में अपना सबसे हिंसक अवतार दिखने वाले हैं.
फिल्म 1 मिनट 55 सेकेंड के टीजर में सिर्फ वायलेंस और वायलेंस ही देखने को मिलता है. टीजर की शुरुआत एक पार्टी से होती है. बैकग्राउंड में आवाज आती है, “इस बार जंग अलग है.” फिर गोलीबारी शुरू होती है. एक सर्कस है और उसमें कई गैंगस्टर दिख रहे हैं
