कर्ज़ से परेशान हैं? अपनी फाइनेंशियल सिचुएशन को बेहतर बनाने के लिए ये आसान वास्तु टिप्स आज़माएँ!
Feb 18, 2026, 15:59 IST
क्या आपके घर पर पैसा नहीं टिक रहा और कर्ज बढ़ता ही जा रहा है. अगर हां, तो आपको एक बार वास्तु पर ध्यान जरूर देना चाहिए. वास्तु शास्त्र कहता है कि घर की दिशा और चीजों की सही जगह से पैसों की एनर्जी बढ़ती है और निगेटिव एनर्जी दूर होती है. अगर थोड़ी-सी समझदारी और आसान उपायअपनाएं, तो आपकी इनकम बढ़ सकती है, घर में पैसे तेजी से आने लगते हैं और कर्ज भी धीरे-धीरे कम हो सकता है. जानिए 5 ऐसे उपाय, जो आपकी इन समस्याओं को दूर कर सकते हैं.
मुख्य दरवाजा सिर्फ घर का एंट्री पॉइंट नहीं है, बल्कि पैसा और खुशहाली का रास्ता भी यही से आता है. अगर द्वार गंदा या अव्यवस्थित हो, तो धन रुक सकता है. इसलिए रोज द्वार साफ करें, गंगाजल छिड़कें और स्वास्तिक या ओम का निशान बनाएं. लाल रंग की घंटी या तोरण लगाएं. बाहर नींबू-मिर्च टांगने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है. इससे पैसा घर में टिकता है और कर्ज कम होता है.
