Trump ने भारत-पाकिस्तान सीजफायर का फिर लिया क्रेडिट
Aug 19, 2025, 17:04 IST
यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ व्हाइट हाउस में बैठक की. इस बैठक में यूरोपीय देशों के कई नेता मौजूद रहे. ये अहम बैठक ट्रंप ने रूसी राष्ट्रपति पुतिन के साथ मुलाकात के बाद बुलाई थी.
इस बैठक में डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर भारत-पाकिस्तान के बीच ऑपरेशन सिंदूर के दौरान सीजफायर कराने की क्रेडिट लेने की अपनी बात दोहराई. ट्रंप पहले भी कई मौकों पर ये दावा कर चुके हैं कि पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच जंग उनके Interference से ही रुकी थी.
