साल 2026 में लगेंगे दो चंद्र ग्रहण
Jul 25, 2025, 15:43 IST
चंद्र ग्रहण आमतौर पर पूर्णिमा की रात को ही लगता है. साल 2026 में कब और कितने चंद्र ग्रहण लगेंगे. इनमें से कौन सा चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई देगा और क्या यहां सूतक मान्य होगा. आइये जानते हैं 2026 में लगने वाले चंद्र ग्रहण से जुड़ी सारी जानकारी. 2026 में कुल दो चंद्र ग्रहण लगेंगे, जिसमें पहला चंद्र ग्रहण मार्च के महीने में और दूसरा अगस्त के महीने में लगेगा.
इसमें एक पूर्ण और दूसरा आंशिक चंद्र ग्रहण होगा. आइये जानते हैं चंद्र ग्रहण की तिथि और सूतक के बारे में. 2026 का पहला चंद्र ग्रहण मंगलवार 3 मार्च को होगा. साल 2026 का दूसरा चंद्र ग्रहण शुक्रवार 28 अगस्त 2026 को लगेगा. हालांकि यह ग्रहण भारत में नहीं देखा जा सकेगा. इसलिए यहां इसका सूतक भी मान्य नहीं होगा. यह चंद्र ग्रहण उत्तर और दक्षिण अमेरिका, यूरोप और अफ्रीका जैसे जगहों पर देखा जा सकेगा.
