उमा भारती ने किया बड़ा एलान
Aug 30, 2025, 17:07 IST
बीजेपी की फायरब्रांड नेता उमा भारती ने मध्य प्रदेश में धमाकेदार एलान कर दिया! उन्होंने कहा, "मैं चुनाव लड़ूंगी!" ये बयान मध्य प्रदेश की सियासत में भूचाल ला सकता है। उमा भारती ने कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी पर तंज कसते हुए कहा कि वो बेचारे हैं और बिना सोचे-समझे बोलते हैं।
ANI को दिए इंटरव्यू में उमा ने कहा, "जीतू को खुद नहीं पता कि वो क्या बोल रहे हैं। मध्य प्रदेश में कांग्रेस का सिर्फ वही एक नेता बचा है!" ये तंज जीतू के हाल के बयानों पर था, जिसने सियासी हलचल मचा दी। क्या उमा भारती की वापसी बीजेपी को और मजबूत करेगी? आप क्या सोचते हैं?
