फेक रिव्यू विवाद वरुण धवन बदनाम इनफ्लुएंसर की भिड़ंत

 
वरुण धवन, मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े स्टारर फिल्म है जवानी तो इश्क होना है, 22 मई को रिलीज होने वाली है। हाल ही में फिल्म का फर्स्ट लुक जारी कर दिया गया। फर्स्ट लुक आने के बाद एक इन्फ्लूएंसर ने दावा किया कि वरुण धवन की टीम लोगों से फर्जी रिव्यू करवा रहे हैं। इसके अलावा इन्फ्लूएंसर ने कई और आरोप भी लगाए, लेकिन वरुण धवन इस पर भड़क गए और इन्फ्लूएंसर की क्लास लगा दी।
सिमरन भट्ट नाम की इन्फ्लूएंसर ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट कर दावा किया कि कुछ लोग उनके पास आए और कहा कि वो है जवानी तो इश्क होना है के टीजर का रिव्यू करें। जब इन्फ्लूएंसर ने कहा कि उन्होंने टीजर नहीं देखा, तो टीम ने कहा कि वीडियो में जो कहना है, वो उन्हें बताया जाएगा। इस पर इन्फ्लूएंसर ने आपत्ति जताई और कहा कि अगर टीम को वाकई रिव्यू चाहिए तो ऐसे लोगों से लें, जिन्होंने असल में टीजर देखा है।