वरूथिनी एकादशी 2026 क्या है इस एकादशी का असली चमत्कार

 
अप्रैल माह में हनुमान जयंती से लेकर अक्षय तृतीया तक कई पर्व मनाए जाएंगे। हर महीने की तरह इस महीने भी 2 एकादशी पड़ेंगी। यहां हम इस माह की पहली एकादशी के बारे में बात कर रहे हैं । इस माह की पहली एकादशी को  हम वरूथिनी एकादशी के नाम से जानते हैं। भगवान विष्णु को समर्पित यह व्रत सभी प्रकार के पापों से मुक्ति दिलाता है।
हिंदू पंचांग के अनुसार, हर महीने शुक्ल पक्ष और कृष्ण पक्ष दोनों में पड़ने वाली एकादशी तिथि भगवान विष्णु को समर्पित होती है। आइए जानते हैं कि इस माह कि पहली एकादशी की सही तिथि क्या है और कौन सी चीज़ों का दान देना शुभ माना जाता है।