वास्तु शास्त्र: टीवी/एसी रिमोट पर कभी भी एल्युमिनियम फॉयल न लपेटें! बड़ी गलती
Nov 25, 2025, 11:02 IST
कई घरों में आपने देखा होगा कि लोग टीवी, एसी या अन्य इलेक्ट्रॉनिक्स चीजों के रिमोट में प्लास्टिक की पन्नी या फिर कवर चढ़ाकर रखते हैं. रिमोट के ऊपर प्लास्टिक की पन्नी चढ़ाकर उसे सुरक्षित रखने का यह तरीका क्या सही है. इस संबंध में वास्तु शास्त्र और ज्योतिष की क्या राय है, आइए जानते हैं.
वास्तु विशेषज्ञ और ज्योतिषाचार्य अनीष व्यास के अनुसार- पुरानी परंपराओं की माने तो घर में लिपटी, ढंकी या छिपी चीजों से आर्थिक ऊर्जा बाधित होती है. इसलिए बहुत ज्यादा चीजों पर पन्नी चढ़ाना या कवर करना से हमें बचना चाहिए. यह सकारात्मक ऊर्जा और धन के प्रवाह को रोकने जैसा माना जाता है.
