विशाल भारद्वाज और शाहिद कपूर 'ओ रोमियो' ट्रेलर बज़ और अवार्ड जोक में फिर से साथ आए
Jan 24, 2026, 15:40 IST
शाहिद कपूर और विशाल भारद्वाज एक बार फिर साथ में फिल्म 'ओ रोमियो' लेकर आ रहे हैं। कई साल से शाहिद कपूर और निर्देशक विशाल भारद्वाज के बीच नाराजगी या अनबन की अफवाहें चल रही हैं। अब विशाल ने इस पर खुलकर बात की है और अफवाहों को गलत बताया है।
विशाल ने मुंबई में अपनी नई फिल्म 'ओ रोमियो' के ट्रेलर लॉन्च के दौरान कहा कि उनके निर्देशक दोस्त मजाक में कहते हैं, 'तुम्हें शाहिद कपूर के साथ 4 फिल्में करने के लिए 10वां राष्ट्रीय पुरस्कार मिलना चाहिए।' लेकिन विशाल ने जोर देकर कहा कि असल में शाहिद को उनके साथ काम करने के लिए पुरस्कार मिलना चाहिए, क्योंकि वे खुद बहुत मुश्किल इंसान हैं। उन्होंने कहा, 'मैं बहुत कठिन आदमी हूं, शाहिद यह अच्छे से जानते हैं। वो मेरे गुस्से को भी समझताे हैं।'
