हमारे पास सबूतों का एटम बम
Aug 2, 2025, 15:38 IST
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने चुनाव आयोग पर लगाया सनसनीखेज आरोप! कहा, 'हमारे पास सबूतों का एटम बम है, फटेगा तो चुनाव आयोग कहीं नहीं दिखेगा! आखिर क्यों? राहुल का दावा है कि चुनाव आयोग BJP के लिए वोट चोरी में शामिल है। मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, और बिहार में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी का शक।
6 महीने की जांच के बाद कांग्रेस को मिले 'पुख्ता सबूत'।राहुल ने दी चेतावनी- 'चुनाव आयोग के लोग, चाहे रिटायर हो जाएं, हम ढूंढ निकालेंगे!' लेकिन चुनाव आयोग ने इसे 'निराधार' बताया।EC का कहना है- राहुल ने कोई सबूत नहीं दिए, न ही पत्र लिखा। BJP ने भी राहुल की बयानबाजी को 'अलोकतांत्रिक' करार दिया।क्या राहुल का 'एटम बम' बदलेगा सियासी खेल?
