ट्रंप के टैरिफ को लेकर क्या बोले नितिन गडकरी

 
अमेरिका ने भारत पर अतिरिक्त 25% टैरिफ लगाने का एलान किया, जिससे दोनों देशों के बीच व्यापारिक तनाव बढ़ गया है. इसी बीच नितिन गडकरी ने कहा कि दुनिया में जो देश ‘दादागिरी’ कर रहे हैं, वो  ऐसा इसलिए कर पा रहे हैं क्योंकि उनके पास economic strength और advanced technologies है.
नागपुर में एक कार्यक्रम के दौरान गडकरी ने कहा कि भारत को ‘विश्वगुरु’ बनने के लिए निर्यात बढ़ाना और आयात कम करना होगा. उन्होंने कहा, ‘‘अगर हमारे निर्यात और अर्थव्यवस्था की दर बढ़ती है, तो हमें किसी के पास जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी .