Trump के टैरिफ पर क्या बोले पुतिन
Aug 16, 2025, 16:08 IST
अमेरिकी संसद की विदेश मामलों की समिति ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के भारत पर 50 प्रतिशत टैरिफ लगाने पर असहमति जताई. समिति का कहना है कि भारत पर टैरिफ लगाने से व्लादिमीर पुतिन को यूक्रेन युद्ध जारी रखने से नहीं रोका जा सकता. समिति के अनुसार, ट्रंप पुतिन को सबक सिखाने के लिए यूक्रेन को सैन्य सहायता दे सकते हैं.
डेमोक्रेटिक पैनल ने कहा, "भारत पर टैरिफ़ लगाने से पुतिन नहीं रुकेंगे, अगर ट्रंप वाकई यूक्रेन पर रूस की तरफ से किए जा रहे हमले का समाधान चाहते हैं तो शायद पुतिन को सज़ा दें और यूक्रेन को ज़रूरी सैन्य सहायता दें. बाकी सब तो बस दिखावा है.
