अब टैरिफ पर क्या बोले Trump

 
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को भारत समेत कई देशों पर लगाए गए रेसिप्रोकल टैरिफ का बचाव करते हुए कहा कि उन्हें ये  कई साल पहले कर देना चाहिए था. ट्रंप ने जोर देकर कहा कि अमेरिका देश में आने वाले सैकड़ों अरब डॉलर से अपना कर्ज चुकाएगा. ट्रंप ने मीडिया से बात करते हुए कहा, 'हम कर्ज चुकाने जा रहे हैं
. हमारे पास बहुत सारा पैसा आ रहा है- देश में अब तक आए धन से कहीं ज्यादा. हम जो करने जा रहे हैं, उनमें से एक है कर्ज कम करना. हमें ये कई साल पहले कर लेना चाहिए था. मैंने चीन के साथ अपने पहले कार्यकाल के दौरान ऐसा किया था. कोविड के कारण हम बाकी काम नहीं कर पाए.