अब किस झगड़े को खत्म करेंगे Trump

 
अजरबैजान और आर्मेनिया के बीच 33 सालों से चले आ रहे तनाव को खत्म करते हुए शांति समझौता होने जा रहा है. ये सब कुछ अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मध्यस्थता की वजह से संभव होने जा रहा है. अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के लिए ये डील एक कूटनीतिक उपलब्धि हो सकती है,
खासकर तब जब रूस-यूक्रेन और इजरायल-हमास संघर्ष में उन्हें सफलता नहीं मिल पाई. अबू धाबी में जुलाई 2025 में हुई सीक्रेट बातचीत के बाद वॉशिंगटन में ये समझौता  होगा, जो भविष्य के पूर्ण शांति समझौते का रास्ता खोलेगा