कब-कब किया जा सकता है गणपति विसर्जन

 
गणेश चतुर्थी के दिन पूजा-अर्चना के साथ गणेश जी की स्थापना की जाती है। अगर आप चाहें तो गणेश जी की पूजा के बाद उसी दिन उन्हें विदा कर सकते हैं। इसके अलावा डेढ़ दिन में, तीसरे दिन, पांचवें दिन और सातवें दिन भी बप्पा का विसर्जन कर सकते हैं।
लेकिन इसे सही विधि-विधान और शुभ मुहूर्त में ही करना चाहिए। सही नियमों का पालन कर बप्पा को विदा करने से बप्पा अगले साल आने से पहले आपकी सभी मनोकामना पूर्ण करते हैं।