कब है 2025 में गणेश चतुर्थी

 
गणेश चतुर्थी का पर्व बड़े ही श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जाता है। मुख्यतौर पर ये उत्सव महाराष्ट्र में बेहद भव्य रूप में देखने को मिलता है। इस दिन लोग अपने घरों और पंडालों में विघ्नहर्ता भगवान गणेश की स्थापना करते हैं और दस दिनों तक उनकी विधिवत पूजा-अर्चना करते हैं।
माना जाता है कि इस दौरान गणेश जी की पूजा से घर-परिवार में सुख, समृद्धि और सौभाग्य का वास होता है। इस वर्ष गणेश चतुर्थी का शुभ पर्व 27 अगस्त, बुधवार को मनाया जाएगा। यह दस दिन बेहद खास होते हैं, जिसके लिए लोगों ने तैयारी करना भी शुरू कर दिया है।