कब होगी मथुरा में जन्माष्टमी 2025
Aug 7, 2025, 08:23 IST
भगवान कृष्ण की जन्मभूमि मथुरा है तो वहीं वृंदावन श्रीकृष्ण की लीलास्थली है. पूरे भारत में जन्माष्टमी मनाई जाती है लेकिन ब्रज में जन्माष्टमी की धूम अलग ही होती है. इस साल मथुरा और वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर में जन्माष्टमी का पर्व 16 अगस्त 2025 को मनाया जाएगा. बांके बिहारी मंदिर में जन्माष्टमी की रात 12 बजे, ठाकुर जी (बांके बिहारी) की मंगला आरती की जाती है, जो वर्ष में केवल एक बार होती है.
आम दिनों में शयन आरती के बाद निधिवन में गोपियों संग ठाकुर जी रास रचाते हैं. उसके बाद वो थक जाते हैं इसलिए उन्हें जल्दी नहीं उठाया जाता. लेकिन मान्यता के अनुसार, जन्माष्टमी के दिन ठाकुर जी गोपियों के संग रास नहीं रचाते हैं.
