कहा गायब हो गई प्रियंका गांधी

 

भाजपा के एक नेता ने वायनाड से सांसद प्रियंका गांधी के खिलाफ सोमवार को गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई है। इससे एक दिन पहले कांग्रेस के एक छात्र नेता ने भाजपा सांसद एवं केंद्रीय मंत्री सुरेश गोपी के खिलाफ भी ऐसी ही एक शिकायत दर्ज कराई थी।

भाजपा के अनुसूचित जनजाति मोर्चा के अध्यक्ष पल्लियारा मुकुंदन ने जिला पुलिस अधीक्षक को एक शिकायत देकर आरोप लगाया कि कांग्रेस सांसद पिछले तीन महीनों से निर्वाचन क्षेत्र से लापता हैं।