मुस्लिम परिवार ने क्यों छोड़ा अपना धर्म
Apr 22, 2026, 14:10 IST
पश्चिमी उत्तर प्रदेश के एक मुस्लिम परिवार ने हरिद्वार में धर्म परिवर्तन कर हिंदू धर्म अपना लिया है. धार्मिक संगठनों और साधु-संतों की मौजूदगी में हरिद्वार के नमामि गंगे घाट पर गंगा स्नान और शुद्धिकरण कर पति-पत्नी और तीन बच्चों ने सनातन धर्म में वापसी की है. पूरे परिवार का हवन-यज्ञ और शुद्धिकरण संस्कार कराया गया. धर्म परिवर्तन करने वाले मोहमद शहजाद ने अब अपना नाम बदलकर शंकर रखा है और उसकी पत्नी का नाम सावित्री हो गया है
धर्म परिवर्तन करने वाले व्यक्ति (अब शंकर) ने हिंदू धर्म और भगवान शिव में गहरी आस्था है और इसी कारण यह फैसला लिया. शंकर ने हिंदू धर्म स्वीकार करने के बाद घर वापसी कर पर अपनी खुशी जाहिर की. हालांकि, शंकर ने यह भी बताया कि धर्म परिवर्तन के बाद कुछ लोगों से उन्हें जान का खतरा है.
