Karan Veer ने क्यों मांगी Salman से माफी
Updated: Oct 25, 2024, 09:22 IST
खतरों के खिलाडी 14 के winner करण वीर मेहरा इन दिनों biggboss 18 में नज़र आ रहे है बिग बॉस हाउस में जाने से पहले दिए एक इंटरव्यू में रियलिटी शो को लेकर बात की थी। इसके साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि वो सलमान से माफी मांगना चाहते हैं। 'पिंकविला' को दिए इंटरव्यू में करण वीर मेहरा ने कहा कि मैं बिग बॉस का हिस्सा बनकर काफी एक्साइटेड हूं।
ये बड़ा प्लेटफॉर्म है और इसमें ज्यादा चैलेंज है, क्योंकि खतरों के खिलाड़ी 14 में ज्यादा फिजिकल स्ट्रेंथ दिखानी थी, लेकिन ये इमोशनल और मेंटल स्ट्रेंथ दोनों को लेकर है। मुझे उम्मीद है कि मैं इस शो का भी विनर बनकर आऊंगा। जब करण से पूछा गया कि आपने और करण वाही ने यंग फैन की तरह सलमान के घर के आगे उनसे मिलने के लिए हॉर्न बजाया था और अब आप उनके साथ स्टेज शेयर करने जा रहे हैं। क्या ये आपके लिए सपने के सच होने जैसा है? इस पर एक्टर ने कहा, 'हां बिल्कुल, ये किसी सपने के सच होने जैसा ही है। इसी के साथ मुझे डर लग रहा है, क्योंकि हॉर्न वाली स्टोरी सामने आ गई है। ऐसे में सबसे पहले मुझे उनसे मााफी मांगनी होगी।
