भगवान राम ने विजया एकादशी क्यों मनाई? महत्व, कहानी और फायदे
Feb 9, 2026, 16:09 IST
फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी को विजया एकादशी कहा जाता है. इस एकादशी का बहुत बड़ा धार्मिक महत्व है. पद्म पुराण के अनुसार, भगवान श्रीराम ने लंका पर विजय प्राप्त करने के लिए विजया एकादशी का व्रत किया था. जब भगवान श्रीराम लंका पर चढ़ाई करने के लिए समुद्र तट पर पहुंचे,
तो उन्होंने देखा कि समुद्र बहुत गहरा और भयंकर है. उसमें अनेक खतरनाक जल जीव रहते हैं. यह देखकर श्रीराम चिंतित हो गए और लक्ष्मण से बोले कि समुद्र पार करने का कोई आसान उपाय उन्हें दिखाई नहीं दे रहा है.
