घर में नीम का पेड़ लगाना क्यों है शुभ घर में नीम का पेड़ लगाना क्यों होता है शुभ
Jan 30, 2026, 16:19 IST
न्याय के देवता शनि या राहु-केतु की पीड़ा से बचने के लिए लोग तरह-तरह के उपाय करते हैं, लेकिन एक सरल उपाय अधिक कारगर हो सकता है. इसका समाधान यह है कि घर के बाहर नीम का पेड़ लगाएं. हिंदू धर्म में नीम के पेड़ की बहुत पूजा की जाती है.
स्वास्थ्य और ज्योतिषीय उपचार की दृष्टि से इस वृक्ष का अपना विशेष स्थान है. ज्योतिषियों के अनुसार, नीम का पेड़ शनि के बुरे प्रभावों को दूर करता है. लेकिन, याद रखें कि आपको नीम का पेड़ सही दिशा में लगाना होगा. ऐसा करने से आप पापों से मुक्त हो जाएंगे और आपके घर में बरकत आएगी
