नमिता थमार को क्यों बनाया जा रहा है टारगेट
Apr 21, 2026, 20:35 IST
उनका कहना है कि 'नमाज़ से स्वास्थ्य को होने वाले फ़ायदे' बताने वाली उनकी तीन हफ़्ते पुरानी एक रील की वजह से उन्हें काफ़ी ट्रोल किया गया.
अब उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा है कि उन्हें काफ़ी समय से एहसास है कि चुप रहना कोई गुण नहीं है और जब किसी का अपमान होता है तो आवाज़ उठानी चाहिए.
साथ में उन्होंने एक वीडियो भी पोस्ट किया जिसमें उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया पर उन्हें और उनकी मां को गालियों का सामना करना पड़ रहा है.
तीन हफ़्ते से भी पहले 25 मार्च को उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक रील पोस्ट की थी जिसमें वो नमाज़ पढ़ने से स्वास्थ्य को होने वाले फ़ायदे के बारे में बता रही हैं.
