बीटेक एवं एमबीए जैस्मीन मिस ब्रांड अम्बेसडर  पंजाब 2021 ,एस्ट्रोलॉजी की भी हैं जानकार

Miss jasmine

 मिस जैसमिन रियात ने मिस ब्रांड एंबेसडर पंजाब 2021 एवं मिस कपूरथला 2021 के दो खिताब/ताज भारत के सबसे बड़े मंच फॉरएवर स्टार मिस इंडिया 2021 में  जीते जिसमें उन्होंने हजार से ज्यादा 1000 से ज्यादा लड़कियों के साथ हिस्सा लिया। ब्रांड एंबेसडर ऑफ पंजाब  2021 का ताज हासिल कर फगवाड़ा शहर की बेटी ने पूरे पंजाब का नाम पूरे भारत में रोशन किया।

Jasmine rayat

पेशे से मिस जैस्मीन एस्ट्रोलॉजर, टीवी एंकर, रेडियो जॉकी एवं हेड ऑफ क्रिएशंस है।पढ़ाई लिखाई में तेज रहने वाली यह लड़की लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी से बीटेक एवं एमबीए है जिन्होंने संगीत नृत्य चित्रकला एवं कई क्षेत्रों में अपना हाथ आजमाया है। मिस जैस्मीन ने इस कंपटीशन में कहा कि वह विमेन एंपावरमेंट , एकता फैलाने के लिए और लोगों की जिंदगियों को सवारने के लिए काम करना चाहती है। मीडिया के सामने उन्होंने अपने इंटरव्यू में कहा कि उन्हें निम्रता और अच्छे कर्म करने में यकीन है।

अपनी जीत का श्रेय अपने भगवान,परिवार को शुभचिंतकों देती है।उनका कहना है कि इस सफलता में पिता गुरविंदर सिंह रियात माता मोनिका रियात और भाई ईशव रायत विशेष सहयोग रहा है ,जैस्मीन ने कहा कि परिवार ने उनको इस मुकाम तक पहुचने में काफी सहयोग दिया है ।

Share this story