नौकरी पाने के लिए रामायण की चौपाई | Sarkari Naukri Pane Ke Liye Mantra

सफलता पाने के लिए हमें क्या करना चाहिए | How Can We Succeed In Life

 
how can we succeed in life

How Can We Succeed In Life

रामायण की सर्वश्रेष्ठ चौपाई

Manchahi Naukari Pane Ke Upay

हमारे देश में बढ़ती बेरोजगारी की समस्या युवाओं को तनाव भरी जिंदगी गुजारने पर मजबूर कर रही है... सरकारी क्षेत्र में तो रोजगार के अवसर पहले ही कम हैं लेकिन अब निजी क्षेत्र में भी नौकरी मिलना काफी मुश्किल हो गया है... वजह है बढ़ती जनसंख्या... जनसंख्या बढ़ने के कारण कंपटीशन भी लगातार बढ़ रहा है... यही वजह है कि कंपटीशन के इस जमाने में जो सबसे अव्वल होता है वह तो बाजी मार ले जाता है लेकिन बाकी सब पीछे रह जाते हैं... इसका नतीजा यह होता है कि बाकी बचे हुए बेरोजगार रह जाते हैं... उनमें से बहुत कम ही लोग होते हैं जो अपना खुद का धंधा स्थापित कर पाते हैं, लेकिन बहुत से लोग नौकरी की ही आस में रहते हैं... कहते हैं कि किसी भी इंसान की जिंदगी में ज्योतिष शास्त्र का बहुत महत्व होता है... कोई इसे मानता है तो कोई नहीं... लेकिन जो इसे मानते हैं, हमारी आज की रिपोर्ट उन्हीं के लिए है... क्योंकि हम आपको कुछ ऐसे मंत्र और कुछ ऐसे उपाय बताने जा रहे हैं जिन पर अमल करने के बाद यकीनन आपको आपकी मनचाही नौकरी जरूर मिल जाएगी...

रामायण के सुंदरकांड की चौपाई का करें पाठ

महर्षि वाल्मीकि द्वारा लिखी गई रामायण हिंदुओं का महाकाव्य है... इस महाकाव्य के प्रमुख पात्र यानी भगवान श्रीराम हिंदुओं के आराध्य देव हैं... रामायण के सुंदरकांड की एक चौपाई है... 

“प्रबिसि नगर कीजे सब काजा। हृदयँ राखि कोसलपुर राजा। गरल सुधा रिपु करहिं मिताई। गोपद सिंधु अनल सितलाई।“

इस चौपाई में भगवान श्रीराम का ध्यान करने के महत्व के बारे में बताया गया है... इस चौपाई में यह बताने का प्रयास किया गया है कि किसी भी काम को करने से पहले अगर हम भगवान श्रीराम का ध्यान करें, तो हमें सफलता जरूर मिलेगी... विष भी अमृत हो जाएगा, शत्रु मित्र बन जाएगा, समुद्र गाय के खुर के बराबर हो जाएगा, और अग्नि में शीतलता आएगी...

ऐसा माना जाता है कि जब हनुमान लंका में माता सीता का पता लगाने गए थे, तो उनके मन में इस काम के सफल होने को लेकर शंका थी... तब उन्होंने श्रीराम का ध्यान कर लंका में प्रवेश किया, और अपने काम में सफल रहे... इसीलिए यह माना जाता है कि किसी भी काम को करने से पहले इस चौपाई को बोलने और श्रीराम को याद करने से हर काम बन जाते हैं...

how can we succeed in life

ज्योतिष शास्त्र के बताए गए इन नियमों का कर लें पालन, मिल जाएगी मनचाही नौकरी

यह तो रही किसी भी तरह की नौकरी हासिल करने की बात... अब जरा बात करते हैं सरकारी नौकरी की... आज के दौर में जब प्राइवेट सेक्टर में नौकरी मिलना मुश्किल है तो सरकारी नौकरी का क्या हाल होगा इसे आप बेहतर जानते हैं... मौजूदा समय में जिसके पास सरकारी नौकरी होती है उसे राजा महाराजाओं जैसी इज्जत दी जाती है... बहुत से छात्र-छात्राएं, सरकारी नौकरी पाने के लिए एक अच्छी खासी तैयारी करते हैं... रातों दिन किताबों में डूबे रहते हैं... बावजूद इसके वह सरकारी नौकरी हासिल करने में कामयाब नहीं हो पाते... ज्योतिष शास्त्र कहता है कि कोई भी काम मुश्किल नहीं है... बस सही तरीके का पता होना चाहिए... तो हम आपको ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक सरकारी नौकरी पाने के कुछ बेहद आसान तरीके बताते हैं...

पूरे विधि विधान से की गई भगवान शिव की पूजा दिलाएगी सरकारी नौकरी

भगवान शिव शंकर भोलेनाथ देवों के भी देव हैं... उनके लिए कुछ भी नामुमकिन नहीं है... इसलिए अगर आप चाहते हैं कि आपकी मेहनत सरकार हो और आपको सरकारी नौकरी मिले, तो आपको भगवान शिव को जरूर प्रसन्न करना चाहिए... और भगवान शिव शंकर भोलेनाथ को आप प्रसन्न कर सकते हैं पूरे विधि विधान से उनकी पूजा करके... अक्सर लोग भगवान शिव की पूजा तो करने लगते हैं लेकिन उन्हें पूजा पद्धति का सही तरीका नहीं पता होता है जिसके कारण उन्हें मनचाहा फल नहीं प्राप्त होता है... इसलिए हम आपको भगवान शिव की पूजा पूरे विधि विधान के साथ कैसे करें यह बता देते हैं...

1. अक्सर लोग भगवान शिव को शंख के जरिए जल चढ़ा देते हैं... लेकिन उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए... ना तो शंख से जल चढ़ाएं और ना ही शंकर भगवान शिव के आसपास रखें...

2. अगर आप भगवान शिव की पूजा कर रहे हैं तो इस बात का ख्याल रखें कि आप केतकी के फूल का इस्तेमाल मत करें क्योंकि वह पूरी तरह से वर्जित होता है...

3. अगर आप सचमुच सरकारी नौकरी पाना चाहते हैं तो आप नियमित रूप से भगवान शिव की पूजा करें... ऐसा नहीं की बस जब परीक्षा देने जा रहे हैं या इंटरव्यू देने जा रहे हैं ठीक उससे पहले ही पूजा कर लें, बल्कि नियमित रूप से भगवान शिव की पूजा अर्चना करें...

4. भगवान शिव की पूजा करते समय काले कपड़ों से पूरी तरह से परहेज करना चाहिए...

5. अगर आप सरकारी नौकरी पाने के लिए भगवान शिव की पूजा कर रहे हैं तो उन्हें सादा दूध नहीं बल्कि मीठा दूध चढ़ाएं....

how can we succeed in life

इसके अलावा अच्छी नौकरी पाने के लिए आप हनुमान जी का शक्तिशाली मंत्र ॐ श्री हनुमते नमः का नियमित रूप से भी पाठ कर सकते हैं...

शनि देव महाराज का ॐ शं शनैश्चराय नमः का पाठ भी मनचाही नौकरी दिलाने के लिए काफी लाभदायक साबित होता है...

माता पार्वती का ॐ पार्वतीपतये नमः का 108 बार उच्चारण करने से आप एक अच्छी और मनचाही नौकरी पा सकते हैं...

Tags