तीन बार बिक चुका है ताज महल, दो बार लाल किला और एक बार राष्ट्रपति भवन
Mon, 3 Jul 2017
मोहब्बत की निशानी और भारत का अजूबा ताज महल को तो आप जानते ही होंगे और लाल किला भी आप बखूबी जानते होंगें जहाँ से प्रधानमन्त्री तिरंगा फहराते है और जहाँ पर भारत के रास्ट्रपति रहते है यानी रास्ट्रपति भवन जी हाँ ये तीनो जगह कई बार बेचीं जा चुकी है, बिहार के सीवान के रहने वाले ठग नटवरलाल ने ताजमहल को तीन बार बेचा था। उसने लाल किले को दो बार और एक बार राष्ट्रपति भवन को भी बेच दिया था। नटवरलाल का असली नाम मिथलेश कुमार श्रीवास्तव था, वह ठगी के 100 से अधिक मामलों में आरोपी था और आठ राज्यों की पुलिस उसके पीछे लगी थी। अलग-अलग मामलों में उसे 100 साल से अधिक की सजा हुई थी। भारत के सबसे बड़े ठग के रूप में चर्चित नटवरलाल को आखिरी बार 1996 में नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर देखा गया था, तब वह तीन पुलिसवालों को चकमा देकर भागने में सफल हुआ था।
