बालों के लिए बेहद जरूरी है सही Hair Brush चुनना

बालों के लिए बेहद जरूरी है सही Hair Brush चुनना

डेली यूज़ के लिए पैडल Hair Brush का प्रयोग करना काफी अच्छा माना जाता है।

डेस्क-अपने ख़ूबसूरत बालों को संवारने के लिए सही Hair Brush का चुनाव करे ताकि आपके बाल टूटने से बचे रहें.आज के समय में अधिकतर लोग बालों के झड़ने की समस्या से परेशान हैं।

कुछ लोग इसके लिए गलत खानपान और बालों की देखरेख की कमी को भी जिम्मेदार मानते हैं।

लेकिन शायद आपको जानकर हैरानी हो कि आपके द्वारा इस्तेमाल किया जाने वाला गलत ब्रश भी बालों के टूटने का एक मुख्य कारण है। इसलिए यह बेहद जरूरी है कि आप हमेशा अपने बालों के अनुसार ही ब्रश का प्रयोग करें।

तो चलिए जानते हैं कैसे चुनें सही Hair Brush

चौड़े दांत वाली कंघी

  • जब आपको Hair सुलझाने हों तो उसके लिए चौड़े दांत वाली कंघी का इस्तेमाल करना अच्छा रहता है।
  • इससे बालों के टूटने का डर कम रहता है।
  • इतना ही नहीं, जिन लड़कियों के बालों अक्सर फ्रिजी यानी उलझे रहते हैं, उन्हें भी चौड़े दांत वाली कंघी का इस्तेमाल करना चाहिए।

कर्ली Hair

  • कर्ली हेयर देखने में भले ही अच्छे लगते हों लेकिन इन्हें मैनेज करना काफी मुश्किल होता है।
  • ऐसे बालों को सुलझाना वास्तव में एक मुश्किल टास्क है।
  • नार्मल हेयरब्रश से कर्ली हेयर को काॅम्ब करने से वे ज्यादा टूटते हैं।
  • ऐसे बालों के लिए नायलॉन ब्रिसल्स वाले थोड़े चौड़े ओवल शेप वाले कुशन हेयरब्रश बेस्ट माने जाते हैं।

Kinki Hair Style बनाने से पाए स्टाइलिश लुक

स्ट्रेट हेयर

  • स्ट्रेट हेयर आसानी से मैनेज हो जाते हैं।
  • इसलिए इस तरह के बालों की महिलाओं को हेयर ब्रश का चुनाव करते समय ज्यादा परेशानी नहीं होती।
  • आप किसी भी तरह के हेयर ब्रश का प्रयोग कर सकती हैं।
  • लेकिन अगर आप अपने स्ट्रेट हेयर के लुक को और भी ज्यादा स्लीक लुक देना चाहती हैं तो आप नायलॉन ब्रिसल्स वाला चैड़ा ब्रश चुनें।
  • इस तरह के बालों को संवारने में यह ब्रश काफी अच्छे माने जाते हैं।
  • इसके अतिरिक्त आप फ्लैट हेयरब्रश का प्रयोग भी आसानी से कर सकती हैं।

रिसेप्शन पार्टी पर पहने ,Earring विद ईयर चेन

पतले बाल

  • पतले बालों वाली महिलाओं को अपना हेयर ब्रश चुनते समय थोड़ी सावधानी बरतनी चाहिए।
  • अगर आप गलत ब्रश का चुनाव करती हैं तो हेयरफाॅल के कारण आपको काफी परेशानी हो सकती है।
  • ऐसी महिलाएं अपने बालों को वाल्यूम देने के लिए रबर बेस व प्लास्टिक ब्रिसल्स वाला कर्वी हेयरब्रश चुन सकती हैं।
  • इसके अतिरिक्त आप राउंड हेयरब्रश का प्रयोग भी आसानी से कर सकती हैं।

Vivo V9 Smartphones की कीमत हुई कम जाने क्या है नया दाम

ऑल हेयर

  • आपके बाल चाहें पतले हो या घने, छोटे हों या लम्बे, हर तरह के बालों के लिए पैडल ब्रश काफी अच्छे रहते हैं।
  • डेली यूज़ के लिए पैडल हेयर ब्रश का प्रयोग करना काफी अच्छा माना जाता है।
  • यह उलझे बालों को तो आसानी से तो सुलझाते हैं ही, साथ ही उन्हें एक स्मूद हेयर भी प्रदान करते हैं।

Share this story