जाने किन कारणों से महिलाओं की नींद नहीं हो पाती पूरी

जाने किन कारणों से महिलाओं की नींद नहीं हो पाती पूरी

महिलाओं का दिमाग पुरुषों की तुलना में ज्यादा कसरत करता है, जिससे उनकी नींद पर असर पड़ता है।

डेस्क-बीमारियों से बचने के लिए बहुत जरूरी है कि हर व्यक्ति पूरी नींद लें, खासकर महिलाओं के लिए। क्योंकि महिलाओं को पुरुषों की तुलना में 30 मिनट से ज्यादा नींद की आवश्यकता होती है।

लेकिन घर या ऑफिस के काम के चक्कर में महिलाओं को जल्दी उठना पड़ता है| जिसके वजह से नींद पूरी नही होती है |जो हेल्थ के लिए अच्छा नही होता है |
आज हम आपको कुछ ऐसे तरीके बताएंगे, जिससे आप सुकून भरी और अच्छी नींद ले पाएंगे |

महिलाओं के लिए जरूरी है नींद क्यों
महिलाएं को मल्टीटास्कर्स होना पड़ता है क्योंकि उनके ऊपर घर बच्चे और ऑफिस का भी काम होता है। जिसके वजह से लगातार शारीरिक और मानसिक रुप से बिजी रहने के कारण महिलाओं के बॉडी पर बहुत तनाव पड़ता हैं। इसलिए उन्हें फिट और स्वस्थ रहने के लिए पुरुषों से अधिक नींद लेने की जरूरत होती है।
नींद की समस्या, अवसाद, अनिद्रा की प्रॉब्लम महिलाओं में अधिक होती है, जिसके कारण वह डिप्रैशन और अन्य बीमारियों की चपेट में भी आ जाती हैं। इसलिए अगर आपको बीमारियों से बचना है तो कम से कम 7-8 घंटे की नींद जरूर लें।

बरसात के मौसम में घर को सीलन प्रूफ बनाने के लिए अपनाएं ये tips


महिलाओं की नींद पूरी न होने के क्या कारण है

  • महिलाओं का दिमाग पुरुषों की तुलना में ज्यादा कसरत करता है, जिससे उनकी नींद पर असर पड़ता है।
  • बच्चों की देखभाल, घर के जरूरी काम, पार्टनर के खर्राटों की वजह से अक्सर महिलाओं की नींद पूरी नहीं हो पाती।
  • मल्टीटॉस्किंग होने की वजह से महिलाओं का दिमाग ज्यादा थक जाता है।
  • ज्यादा स्ट्रेस के कारण उनका दिमाग शांत नहीं होता और उनकी नींद अधूरी रह जाती है।
  • सोने से पहले मोबाइल फोन या टीवी देखने की आदत भी अनिद्रा की समस्या बन सकती हैं।
  • ऐसे में अपनी इस आदत को तुरंत बदल लें।
  • अक्सर महिलाएं सोने से पहले दिनभर की बातों के बारे में सोचती हैं, जिससे उनके दिमाग में टेंशन बढ़ जाती है।
  • इससे उन्हें नींद टूट-टूट कर आती है।
  • किसी भी तरह समस्या होने पर महिलाओं का दिमाग नींद भी सक्रिय रहता है।
  • इसकी वजह से वह कई बार अचानक नींद से उठ भी जाती है और इसी के कारण उनकी नींद पूरी नहीं हो पाती।
  • सोने की खराब आदतें, गलत पोजीशन और अनियमित समय पर सोना भी नींद न पूरी होने का कारण है।
  • ऐसे में महिलाओं को चाहिए कि वह अपनी सोने की आदतों में सुधार करें।

सावन में क्यों लगाई जाती है मेहंदी


अच्छी और गहरी नींद लेने के तरीके

  • बॉडी का तापमान सामान्य रहने से नींद ज्यादा अच्छी आती है।
  • इसलिए सोने से पहल कभी भी ठंडे पानी से नहाना नही चाहिय |
  • सोने से पहले चाय, कॉफी या किसी तरह के एनर्जी ड्रिंक का सेवन न करें।
  • इसकी बजाए आप सोने से पहले गर्म दूध का पीएं। इससे आपको अच्छी नींद आएगी।
  • सर्पगंधा, अश्वगंधा और भांग तीनों को बराबर मात्रा में ले लीजिए।
  • इसको पीसकर चूर्ण बना लीजिए।
  • रात में सोते वक्त 3-5 ग्राम मात्रा में यह चूर्ण पानी के साथ लेने से अच्छी नींद आती है।
  • रात में सोने से पहले तलवों पर सरसों के तेल से मालिश करनी चाहिए।
  • इससे दिमाग शांत और स्थिर होता है, जिससे नींद अच्छी आती है।
  • रात को हैवी खाना खाने से भी नींद न आने की परेशानी हो सकती है।
  • रात के समय हल्का-फुल्का खाना खाएं।
  • जिससे पेट में गैस बनने की परेशानी नहीं होगी।

Share this story